Dharamshala News in Hindi Himachal Kangra News in Hindi Poltics

जीतने में सक्षम नेताओं को मिलेगी टिकट : कुलदीप राठौर

धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर

  • लोस चुनाव के बाद परफार्मेंस आधार पर संगठन में होगा परिवर्तन
  • भाजपा में आरएसएस बनाम नॉन आरएसएस के झगड़े का कांगे्रेस को मिलेगा लाभ

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतने में सक्षम नेताओं को टिकट देगी। लोकसभा चुनावों उपरांत परफार्मेंस के आधार पर संगठन में अमूल-चूक परिवर्तन किया जाएगा। भाजपा में आरएसएस बनाम नॉन आरएसएस में चल रहे झगड़े का कांगे्रस को लाभ मिलेगा।
यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने वीरवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई को तरजीह दी गई है। संगठन पदाधिकारियों का उत्तदायित्व सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही लीक से हटकर कार्य करने का निर्णय लेकर भाजपा के खिलाफ चुनावी जंग का ऐलान किया था, जिसके लिए कार्य करते हुए पूरे प्रदेश का दौरा किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया, जिला कांगड़ा अध्यक्ष सुमन वर्मा, नगर निगम के मेयर देवेंद्र जग्गी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी में पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है। यही कारण है कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने भाजपाई बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल आने का न्यौता दिया है, जिसे राहुल गांधी ने स्वीकार कर लोकसभा चुनावों में जनसभाओं के लिए अधिक समय देने का आश्वासन दिया है।

हो सकता है शांता फिर कहें कि यह मेरा आखिरी चुनाव है

कुलदीप राठौर ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद शांता कुमार के पिछले लोकसभा चुनाव में किए गए वादे जुमले साबित हुए हैं। सांसद अपनी निधि का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं और न ही गोद लिए गांव की दशा सुधार पाए हैं। राठौर ने कहा कि पिछले चुनाव शांता ने आखिरी चुनाव की बात कहकर लड़ा था, ऐसे में हो सकता है कि इस बार फिर शांता कहें कि आलाकमान का दबाव है और यह मेरा आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में सत्ता विरोधी रुझान का कांग्रेस को फायदा मिलने वाला है, इसलिए कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तन-मन से जुट जाएं।

पार्टी हाईकमान तय करेगा टिकट

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 41 लोगों ने आवेदन किया है, जिनके नाम स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट किसे मिलेगा, यह तो पार्टी हाईकमान ही तय करेगा। गौरतलब है कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भी कई लोगों ने पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया है, जबकि पूर्व मंत्री जीएस बाली और सुधीर शर्मा भी चुनाव लडऩे की बात कह चुके हैं, ऐसे में पार्टी किसे टिकट देता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

अनुशासनहीनता पार्टी में नहीं  होगी बर्दाश्त

कांगड़ा। कांगड़ा सागर ग्लोरी मटौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासनहीनता करने वाला चाहे कितना बड़ा नेता क्यों न हो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयानबाजी न करें। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यहां जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और हमें मिलकर काम करना होगा। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। सम्मेलन को पूर्व मंत्री जीएस बाली, केवल सिंह पठानिया, रघुवीर सिंह बाली, अजय वर्मा व सुरेंद्र काकू ने भी संबोधित किया। इस सम्मेलन में चार ब्लॉकों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

देश व प्रदेश में होगी कांग्रेस की करारी हार : सतपाल सत्ती

digitalhimachal

लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं: कौल सिंह

digitalhimachal

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर CBI का छापा

digitalhimachal

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy