प्रदेश कांग्रेस का जनरल हाऊस शिमला में 25 को
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 7 मार्च को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ी रैली कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव
रजनीश किमटा ने राहुल गांधी के हिमाचल दौरे की पुष्टि की है।
रजनीश किमटा ने राहुल गांधी के हिमाचल दौरे की पुष्टि की है।
किमटा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की रैली युवाओं में जोश भर देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि 25 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस का जनरल हाऊस शिमला में आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के आला नेताओं के साथ करीब एक हजार कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है। पार्टी शिमला में एक रैली भी कर सकती है।