दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) की ट्रॉफी लॉन्च कर एक इतिहास रच दिया है।
Deepika Padukone In FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का गेम बेहद ही शानदार रहा। फीफा वर्ल्ड कप 2022 पर देश और दुनिया की नजरें थी। वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना (Argentina) ने अपने नाम कर लिया। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कई सितारे शामिल हुए जिसमें से बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी पहुंची।
दीपिका ने रचा इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) की ट्रॉफी लॉन्च में भारतीय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) रही। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च की, जो आज से पहले कभी किसी भी इंडियन एक्ट्रेस ने नहीं की। एक्ट्रेस को मिले इस सम्मान से पूरा भारत उनपर गर्व महसूस कर रहा है। इस दौरान स्टेडियम में हर किसी ने दीपिका पादुकोण का तालियों से जोरदार स्वागत किया। ये नजारा देखने वाला था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। दीपिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शामिल होकर इतिहास रच दिया है।