Himachal Shimla News in Hindi

हम सत्ता में DC-SP ट्रांसफर करने नहीं आए:CM बोले- इस परंपरा को खत्म करना चाह रहे; 28-30 दिसंबर तक विधानसभा सत्र प्रस्तावित

हम सत्ता में DC-SP ट्रांसफर करने नहीं आए:CM बोले- इस परंपरा को खत्म करना चाह रहे; 28-30 दिसंबर तक विधानसभा सत्र प्रस्तावित

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार DC-SP व अन्य अधिकारियों की ट्रांसफर करने के लिए नहीं है। हम इस परंपरा को खत्म करने आए हैं। जो अधिकारी बेहतर काम करेगा, उसकी ट्रांसफर नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि नीड-बेस्ड प्रशासनिक फेरबदल होगा। सभी DC को काम बांट दिया है। हम सत्ता, सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए चाहते हैं।

28 से 30 दिसंबर को हो सकता विधानसभा सत्र
हम सत्ता में DC-SP ट्रांसफर करने नहीं आए: दिल्ली रवाना होने से पहले बुधवार को सचिवालय में सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि 28 से 30 दिसंबर तक विधानसभा के शीतकालीन सत्र बुलाने पर विचार कर रहे हैं। मगर, तब टूरिस्ट सीजन पीक पर होने की वजह से इसे 15 जनवरी तक टाला जा सकता है।

प्रदेश में विधानसभा का शीत सत्र धर्मशाला के तपोवन में होता है। लिहाजा सुक्खू सरकार का पहला शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होगा। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं है।

PM से कर सकते हैं शिष्टाचार भेंट
हम सत्ता में DC-SP ट्रांसफर करने नहीं आए: सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में रेजिडेंट कमीशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए टाइम लेने को कह दिया है। बतौर CM सुक्खू की PM से यह पहली मुलाकात होगी। फिलहाल अभी PM से मिलने के कार्यक्रम तय नहीं है।

आज दिल्ली में राजीव शुक्ला से बैठक
CM सुक्खू और कांग्रेस के सभी विधायक आज दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। आज शाम को कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने दिल्ली में सभी विधायकों के लिए डिनर रखा है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट विस्तार को लेकर राजीव शुक्ला से चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

कल भारत जोड़ो यात्रा में जाएंगे
कल CM सुखविंदर सुक्खू, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक राजस्थान के अलवर जाएंगे। यहां पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन सभी पैदल चलेंगे। 17 को वापस दिल्ली लौटेंगे। 2 दिन में पार्टी हाईकमान, PM व केंद्रीय मंत्रियों से मिल सकते हैं।

Related posts

हिमाचल में कम खर्च हो रही सीएसआर की राशि: जय राम ठाकुर

digitalhimachal

मिलिए भारत की पहली महिला पहलवान सोनिका कालीरमन से

digitalhimachal

Senior Women Hockey Trial Una :21 जनवरी को होंगे; खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट पास करना अनिवार्य, 6 सदस्यीय समिति करेगी सेलेक्शन

digitalhimachal

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy