Senior Women Hockey Trial Una – हिमाचल के ऊना जिले में स्थित इंदिरा स्टेडियम में 21 जनवरी को सीनियर महिला हॉकी टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए हॉकी हिमाचल द्वारा खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।
हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने बताया कि सुबह 9 बजे इंदिरा स्टेडियम ऊना के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें महिला खिलाडियों को फिटनेस के लिए यो-यो टेस्ट को पास करना अनिवार्य होगा। ट्रायल के लिए महिला खिलाड़ियों को हिमाचली बोनाफाइड और बर्थडे सर्टिफिकेट साथ लाना होगा।

महासचिव ने बताया कि 6 सदस्यीय चयन समिति हिमाचल की Senior Women Hockey के खिलाड़ियों का चयन करेगी। चयन समिति के सदस्यों में अजीत ठाकुर, सतिंदर तरेन, प्रकाश धीमान, प्रोमिला शर्मा, आशीष सेन और पिंकी चौहान शामिल हैं।
रोमेश पठानिया ने कहा कि ट्रायल के बाद टीम का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। सीनियर महिला टीम 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर वूमेन नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। जो 15 से 26 फरवरी तक काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में खेली जाएगी।
रामेश पठानिया ने बताया कि महिला खिलाड़ियों के लिए हॉकी इंडिया पोर्टल में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 84276-02665 पर संपर्क किया जा सकता है।