मुंबई। शनिवार को देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी Mukesh Ambani के बेटे आकाश अंबानी Akash Ambani की शादी श्लोका मेहता Shloka Mehta से बड़ी ही धूमधाम से हुई। इस मौके पर तमाम बॉलीवुड स्टार्स के बीच जाह्नवी कपूर Janhvi Kapoor ने अपने टशन और स्टाइल से सबका ध्यान खींचा।
जाह्नवी कपूर इस मौके पर पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी ने इस मौके पर एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। आप देख सकते हैं वो कितनी कूल और रिलैक्स लग रही हैं।
गौरतलब है कि 6 मार्च को दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी Sridevi और बोनी कपूर Boney Kapoor की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर Janhvi Kapoor का बर्थडे मनाया गया। इस साल जाह्नवी कपूर 22 साल की हो रही हैं। पिछले साल श्रीदेवी के निधन के बाद यह परिवार थोड़ा सदमे में रहा, जिस वजह से जाह्नवी कपूर अपना बर्थडे भी नहीं मना सकी थीं।
पिछले एक साल में जाह्नवी कपूर के जीवन में बहुत कुछ बदला। अब वो एक स्टार डॉटर नहीं बल्कि एक नवोदित स्टार हैं। धड़क से वो डेब्यू कर ही चुकी हैं।