Cricket

MS Dhoni Birthday: धोनी ने इंग्लैंड में दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, टीम इंडिया का सिर्फ एक खिलाड़ी हुआ शामिल

धोनी ने अपना 41वां जन्मदिन लंदन में मनाया है। उनकी पत्नी साक्षी ने उनके केक काटने का वीडियो शेयर किया है और सभी दोस्तों के साथ फोटो भी शेयर की है, जिसमें ऋषभ पंत भी दिखाई दे रहे हैं।

भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार (7 जुलाई) को 41 साल के हो गए। धोनी इस समय लंदन में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ आईपीएल 2022 के बाद छुट्टी मना रहे हैं। बुधवार की रात साक्षी धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी अपने 41 वें जन्मदिन को भव्य अंदाज में मना रहे हैं। इस वीडियो में धोनी को केक काटते देखा जा सकता है।

धोनी की बर्थडे पार्टी में उनके कई दोस्त पहुंचे थे, जिसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी शामिल थे। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के केक काटने का वीडियो शेयर किया है और स्टोरी में भी कई वीडियो लगाए हैं। दो वीडियो में साक्षी ने दिखाया है कि वो लंदन गलियों में घूम रही हैं। वहीं, तीसरी फोटो में उन्होंने दिखाया है कि इस बार धोनी के जन्मदिन में कौन लोग शामिल हुए थे। इसी फोटो में ऋषभ पंत को भी देखा जा सकता है।
MS Dhoni Birthday: धोनी ने इंग्लैंड में दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, टीम इंडिया का सिर्फ एक खिलाड़ी हुआ शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 08:54 AM IST
सार
धोनी ने अपना 41वां जन्मदिन लंदन में मनाया है। उनकी पत्नी साक्षी ने उनके केक काटने का वीडियो शेयर किया है और सभी दोस्तों के साथ फोटो भी शेयर की है, जिसमें ऋषभ पंत भी दिखाई दे रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाते हुए
महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाते हुए – फोटो : सोशल मीडिया
विस्ता

भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार (7 जुलाई) को 41 साल के हो गए। धोनी इस समय लंदन में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ आईपीएल 2022 के बाद छुट्टी मना रहे हैं। बुधवार की रात साक्षी धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी अपने 41 वें जन्मदिन को भव्य अंदाज में मना रहे हैं। इस वीडियो में धोनी को केक काटते देखा जा सकता है।

धोनी की बर्थडे पार्टी में उनके कई दोस्त पहुंचे थे, जिसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी शामिल थे। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के केक काटने का वीडियो शेयर किया है और स्टोरी में भी कई वीडियो लगाए हैं। दो वीडियो में साक्षी ने दिखाया है कि वो लंदन गलियों में घूम रही हैं। वहीं, तीसरी फोटो में उन्होंने दिखाया है कि इस बार धोनी के जन्मदिन में कौन लोग शामिल हुए थे। इसी फोटो में ऋषभ पंत को भी देखा जा सकता है।

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा “माही आपको बहुत सारा प्यार, आपको जन्मदिन मुबारक हो।”

विंबलडन मैच देखने पहुंचे थे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी को कुछ दिन पहले ही विंबलडन के एक मैच के दौरान देखा गया था। विंबलडन ने उनकी एक फोटो शेयर की थी और लिखा था कि एक भारतीय दिग्गज विंबलडन मैच देखने पहुंचे हैं। पहले यह तस्वीर धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेयर की थी, जिसे बाद में विंबलडन ने शेयर किया था। इस तस्वीर में धोनी के साथ उनके कई दोस्त दिखाई दे रहे थे। धोनी के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनाल गावस्कर भी विंबलडन मैच देखने पहुंचे थे।
सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं धोनी
41 साल के धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से वो सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं। 2021 में उन्होंने अपनी टीम चेन्नई को चौथी बार आईपीएल का चैंपियन बनाया था। हालांकि, 2022 में चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और यह टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। चेन्नई इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी थी। अब धोनी 2023 में चेन्नई के लिए आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं।

Related posts

पहला वनडे / भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को नौ विकेट से हराया, मंधाना ने शतक लगाया

digitalhimachal

CSK vs RCB Live Score, IPL T20: चेन्नई के सामने 70 का लक्ष्य, जाधव-रायडू क्रीज पर

digitalhimachal

शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं।

digitalhimachal

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy