मुंबई। शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच गुरुवार देर शाम यह कपल मुंबई के एक रेस्तरां में नज़र आया। तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग साफ़ देखी जा सकती है।
इस मौके पर रणवीर दीपिका का हाथ थामे कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये। रणवीर सिंह जो अपने उत्साह और जोश के लिए जाने जाते हैं और इन दिनों तो सिंबा की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद वो और भी रंग में नज़र आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण भी इस मौके पर बेहद खुश नज़र आईं।
जैसा कि आप जानते हैं बीते साल इटली में दीपिका और रणवीर की भव्य शादी हुई थी। शादी और रिसेप्शन के बाद रणवीर अपनी फ़िल्म सिंबा के प्रमोशन में जुट गये थे। लेकिन, अब यह जोड़ा काफी वक़्त साथ गुज़ार रहा है। आप देख सकते हैं दोनों की जोड़ी एक साथ कितनी अच्छी लग रही है। दीपिका की आंखों की चमक देखते ही बनती है।