करणवीर बोहरा टेलीविजन का जाना पहचाना नाम है। करणवीर भले ही बिग बॉस 12 जीत न सके हों लेकिन उन्हें खूब सराहा गया था। करणवीर का नाम स्टाइलिश एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है क्योंकि वे कुछ न कुछ नया जरूर करते रहते हैं।
करणवीर ने नया लुक अपनाया है और वे इस लुक में काफी अलग और स्टाइलिश लग रहे हैं। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा नए मेकओवर की वजह से चर्चा में आ गए हैं। करणवीर ने नया हेयरकलर करवाया है। उन्होंने बालों में ब्लॉन्ड कलर कराया है, जिसकी वजह से एक्टर का पूरा लुक बदल गया है। उन्होंने ब्लॉन्ड लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
कुछ दिन पहले करणवीर एक और बात को लेकर चर्चा में थे। दरअसल, करणवीर बोहरा उनके क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के साथ रशिया की यात्रा पर थेl वहां पर उन्हें मास्को एयरपोर्ट पर डिटेन कर लिया गया था। इतना ही नहीं वहां के सुरक्षाकर्मी उन्हें भारत वापस भेजने की भी तैयारी कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य अधिकारियों से इस घटना से उन्हें निकालने का आह्रान किया थाl करणवीर बोहर की इस गुजारिश के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आगे आते हुए उन्होंने रशिया के मास्को शहर में स्थित भारत के राजनयिकों को आदेश जारी किए थे और उन्हें तुरंत एक अस्थाई पासपोर्ट और वीजा जारी करने के लिए कहा था।
करणवीर ने हाल ही में 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले को लेकर भी अपनी बात रखी थी और दु:ख जताया था। करणवीर बोहरा ने ट्वीटर पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। करणवीर ने कैप्शन में लिखा था कि अब ज्यादा गंभीर होने का समय आ गया है।